दुर्ग

बॉस्केटबॉल : हेमचंद विवि की टीम ने जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
28-Dec-2021 7:01 PM
बॉस्केटबॉल : हेमचंद विवि की टीम ने जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 दिसंबर। काशी विद्यापीठ बनारस द्वारा आयोजित ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग की टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की। हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय का पहला मैच पटना विश्वविद्यालय के साथ हुआ। जिसमें हेमचंद ने 76-03 अंकों से एकतरफा जीत दर्ज की। दूसरा मैच बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के साथ हुआ जिसमें दोनों ही टीम का स्कोर बराबरी पर रहा, लेकिन तीसरे क्वार्टर में हेमचंद यादव ने तेजी से स्कोर किया और बीएचयू पर दबाव बना दिया, स्कोर 76-52 रहा।

हेमचंद विवि की टीम से रिया वर्मा, ज्योति (कप्तान), निशा नेताम, नागमणी, दिव्या, रितिका निषाद, अंशिका साहू, पूनम  नायक, विद्या ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

एरिया ने लगातार 3 पाइंट लेकर टीम को बढ़त दिलाई। अन्य खिलाड़ी श्वेता सेन, खुशबू असोडिया,अमीषा गिरी, टीम की कोच डॉ। ऋतु दुबे, मैनेजर डॉ। दिनेश नामदेव है। शाम को अपने तीसरे मैच में हेमचन्द यादव विश्वद्यालय ने एक तरफा खेलते हुए  50-18 से रांची विश्वविद्यालय को हरा दिया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। रिया वर्मा ने उमदा खेल का प्रदर्शन किया। मंगलवार को क्वार्टर फाईनल मैच उत्कल विश्वविद्यालय से होगा।


अन्य पोस्ट