दुर्ग

जनजातियों के छायांकित अभिलेखीकरण श्रृंखला के लिए दे सकते हैं जानकारी
28-Dec-2021 6:20 PM
जनजातियों के छायांकित अभिलेखीकरण श्रृंखला के लिए दे सकते हैं जानकारी

दुर्ग, 28 दिसंबर। आदिम जाति एवं अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान अटल नगर नवा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के जनजातियों की विशिष्ट जीवन शैली, संस्कृति, नृत्य संगीत, पोषक एवं लोक परंपराओं पर आधारित फोटो हेण्डबुक प्रकाशित की जा रही है। इसी के अंतर्गत दुर्ग जिले में निवासरत आंध, भील, भिलाला, बरेला, पटेलिया, डामोर, डामरिया जनजाति के संबंध में जनजाति, संबंधित जनजाति एवं आम लोगों से जानकारी संस्था को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। इच्छुक व्यक्ति संचालनालय, आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, अटल नगर, नवा रायपुर, सेक्टर-24, पिन नं. 492001 में पत्राचार कर अथवा कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 0771-2960530 तथा कार्यालय के अनुसंधान अधिकारी विजय सिंह कंवर के मोंबाईल 78791-14863 एवं अनुसंधान सहायक, डॉ. गुलाब राम पटेल के मोबाईल 90984-14464 पर सूचना दे सकते है।
 


अन्य पोस्ट