दुर्ग
शराब दुकान के सामने से बाईक पार
28-Dec-2021 4:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 28 दिसंबर। शारदा पारा केम्प-2 निवासी पेंटर जवाहर नगर भ_ी के काउंटर से शराब खरीद कर लौटा तब तक अज्ञात चोर उसकी बाईक ले उड़ा। घटना की रिपोर्ट पीडि़त पेंटर ने वैशाली नगर थाना में दर्ज करवायी है।
एसआई कमला यादव ने जानकारी दी कि शारदा पारा वार्ड-35 कैम्प-2 निवासी 27 वर्षीय श्रीराम बीती रात साढ़े 8 बजे पेंटिंग काम निपटा कर शराब दुकान जवाहर नगर अपनी बाईक क्रमांक सीजी 07 बीजी 1374 से पहुंचा और दुकान के खड़ा कर लाईन लगाकर शराब खरीदा। जब शराब लेकर वापस आया तो वहां बाईक नहीं थी। आस पास पता तलाश के बाद भी जानकारी न मिलने पर अज्ञात चोर के खिलाफ उसने रिपोर्ट दर्ज करवायी है। इस मामले में धारा 379 के तहत कार्रवाई कर विवेचना की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे