दुर्ग
मोहल्ले के लडक़ों ने ऑटो चालक को पीटा, जुर्म दर्ज
27-Dec-2021 5:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 27 दिसंबर। सेक्टर 6 में कल रात मोहल्ले के ही युवकों ने एक ऑटो चालक से गाली गलौज करते हुए उससे मारपीट की है। कोतवाली पुलिस ने पीडि़त ड्रायवर की रिपोर्ट पर आरोपी संस्कार यादव और उसके साथियों के खिलाफ द्वारा 294, 323, 34 और 506 के तहत अपराध दर्ज किया है। कोतवाली थाना एसआई अर्जुन पटेल ने बताया कि कल रात 10 बजे सडक़ 34 क्वाटर 2 पी सेक्टर-6 निवासी आटो ड्रायवर अरविंद तिवारी (40) लाल मैदान दुर्गा मंच के पास गाड़ी के पास खड़ा था तभी मोहल्ले का संस्कार यादव अपने साथियों के साथ पहुंच गाली गलौज करने लगा। अरविंद के विरोध करने पर सभी ने उसके साथ मारपीट की। अरविंद के चेहरे में चोट आई है। मोहल्ले के अन्य लोगों के बीचबचाव के बाद यादव और उसके साथी भाग गए।
अरविंद की रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे