दुर्ग
सांसद ने बांटे कंबल, अटल प्रतिमा होगी स्थापित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 27 दिसंबर। अटल स्मृति उद्यान चटाई क्वार्टर वार्ड- 37 में सांसद विजय बघेल सांसद के मुख्य आतिथ्य, विधायक विद्यारतन भसीन के विशेष आतिथ्य में शनिवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री शंकर लाल देवांगन, डॉ. दीप चटर्जी, प्रभुनाथ मिश्रा, नवनिर्वाचित पार्षद प्रियंका साहू, लक्ष्मी दिवाकर, विनोद चेलक, मुर्गेश सोनी, छोटेलाल चौधरी, चंदन यादव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
सांसद बघेल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ को इस रूप में देख अटलजी की आत्मा रो रही होगी। जिस तरह से गली-मोहल्लों में गुण्डा राज हो गया है, संविधान की हत्या की जा रही है, ऐसे समय हम सभी को संकल्पित मन से संगठित होकर रहना है। अटलजी ने कहा था मैं हार नहीं मानूंगा। इसी अटल स्मृति उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।
विधायक भसीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माणकर्ता का आज जन्मदिवस है 25 दिसंबर। आज हम सबको छत्तीसगढ़ राज्य के सपने को पूरा करने के लिए अभी वर्तमान की कुशासन को हटाने का संकल्प लेना चाहिए। सांसद विजय बघेल ने 100 गरीब महिलाओं को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण किया। कार्यक्रम को शंकर लाल देवांगन, प्रभुनाथ मिश्रा, मुर्गेश सोनी, राम उपकार तिवारी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर अटल स्मृति उद्यान समिति के अध्यक्ष सुभाष सिंह, प्रदीप सेनगुप्ता, नासिर भाई, नारद सिंह अतुल चक्रवर्ती, अब्दुल नासिर, मुन्ना आर्य, अमर सोनकर, अनिल सोनी, अरविन्द वर्मा, अरविंद सिंह, गुरुनाम सिंह, मुकेश सोनकर, शान्ता बाई जंघेल, इन्दु कौर, अमित मिश्रा, अजहर कुरैशी, लता यादव, मंजु देवी, लीलापति पाण्डेय, विवेकानंद शास्त्री, अमित हिगनकर, सोमनाथ सिंह, चन्दन यादव, मुकेश कुहिकर, अजय कोलते उपस्थित थे।