दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 दिसंबर। ब्रह्माकुमारी दुर्ग के बघेरा स्थित आनंद सरोवर के विशाल सभागार में छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्रों के क्षेत्रीय निर्देशक ओमप्रकाश का छठवीं श्रद्धांजलि व पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। ब्रह्माकुमारी दुर्ग की संचालिका ब्रम्हाकुमारी रीटा बहन ने सर्वप्रथम ओमप्रकाश के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संग के संस्मरण को उपस्थित सभाजनों को सुनाया।
वर्तमान समय में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उड़ीसा व राजस्थान के विभिन्न शहरों में ब्रह्माकुमारी संस्था के सेवा केंद्रों व वहां प्रतिदिन ज्ञान व योग के द्वारा अपने जीवन में सुख शांति निश्चिंता का अनुभव करने वाले हजारों भाई बहनें व परमपिता परमात्मा शिव द्वारा प्राप्त ज्ञान को सभी को प्रदान करने वाली ब्रह्माकुमारी संस्था में अपना संपूर्ण जीवन ईश्वरी कार्य में समर्पित करने वाली लगभग 1300 बहनों का विशाल संगठन जो छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश उड़ीसा व राजस्थान में 650 से अधिक ईश्वरी सेवाकेंद्रों को उत्तरोत्तर प्रगति की ओर ले जा रही है इन सब का श्रेय ओमप्रकाश को जाता है।
कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य लोग ओमप्रकाश को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किए जिनमें भ्राता नेतराम अग्रवाल गायत्री पैलेस, डॉक्टर राजपाल, भ्राता अशोक राठी, भ्राता पवन बडज़ात्या, भ्राता गुलाब गुलाब पटेल, महावीर अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, मानसी गुलाटी इत्यादि उपस्थित थे। ब्रह्माकुमारी रेणुका ने भाई जी के जीवन चरित्र पर सुंदर गीत प्रस्तुत किया व मंच संचालन ब्रम्हाकुमारी रुपाली बहन ने किया ।