दुर्ग

अटल के रास्ते चलने की अपील- निर्मला
27-Dec-2021 4:44 PM
अटल के रास्ते चलने की अपील- निर्मला

उतई, 27 दिसंबर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जयंती पर  रानीतराई में अटल चौक पर ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि एवं नागरिक गण पहुंच कर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण, पूजन एवं दीप जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर सरपंच निर्मल जैन ने कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के द्वारा किए गए सभी देश हित एवं विश्व कल्याण के लिए कार्यों की सराहना की एवं उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की लोगों से अपील की।  इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच निर्मल जैन, उपसरपंच सुअंजना चक्रधारी, पंच सरोज साहू, शिवकुमारी साहू, मंजूलता अंगारे, श्याम बाई अंगारे, रुक्मणी वर्मा, पेमिन ठाकुर, झुनिया बाई खिलवाडे, प्रशांत तिवारी, जितेन्द्र धुरंधर, नागरिकगण हिमाचल साहू,कमलेश चंद्राकर, गजेंद्र सारधे, गुलशन चंद्राकर, तरुण ठाकुर, अंजू साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट