दुर्ग
दुर्ग, 26 दिसंबर। छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग, के सहयोग से हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा महाविद्यालयों हेतु ऑल इंडिया सर्वे ऑफ हायर एजुकेशन संबंधी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 28 दिसंबर को कल्याण कॉलेज में प्रात: 11 बजे से किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक, डॉ.़ आर. पी. अग्रवाल तथा विष्वविद्यालय के ऑल इंडिया सर्वे ऑफ हायर एजुकेशन प्रभारी, सहायक कुलसचिव हिमांशु शेखर मंडावी ने बताया कि कल्याण कॉलेज, सेक्टर 7 भिलाई के सभागार में आयोजित इस प्रषिक्षण कार्यक्रम में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग से संबद्ध 143 महाविद्यालयों के ऑल इंडिया सर्वे ऑफ हायर एजुकेशन संबंधी नोडल अधिकारी हिस्सा लेंगे। उक्त कार्यशाला में राज्य नोडल अधिकारी एवं पदेन उपसचिव डॉ. समरेन्द्र सिंह तथा प्रशिक्षक डॉ. विकास पंचाक्षरी भी विभिन्न महाविद्यालयों के नोडल अधिकारी प्राध्यापकों की शंका समाधान एवं व्यवहारिक रूप से आने वाली कठिनाईयों के निवारण हेतु उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला का उद्घाटन 28 दिसंबर को प्रात: 11 बजे दुर्ग विश्वविद्यालय की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा द्वारा किया जायेगा।