दुर्ग
अटल जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 दिसंबर। दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता, भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, जनकवि, प्रखर वक्त पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
कई वार्डों में और मंडलों मे भी मनाया गया, जिला कार्यालय में इस अवसर पर उषा टावरी ने अटल जी के सुशासन और उनकी देश के प्रति समर्पण को याद दिलाया तो वही नटवर ताम्रकार ने अटल जी की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने जो मार्ग दिखलाया है उस राह पर चलते हुए ही भारतीय जनता विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हो पाई।
इस अवसर पर मुख्यरूप से भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चन्द्रिका चन्द्राकर, भाजपा जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर, नटवर ताम्रकार, प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक शिव चन्द्राकर, जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी, कांतिलाल जैन, भाजपा जिला मंत्री दिनेश देवांगन, मनोज मिश्रा, दुर्ग नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा , भाजपा जिला आईटीसेल संयोजक राजा महोबिया, चैन सुख भटड, अनूप गटागट, दिलीप साहू उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी के एस चौहान जी ने मीडिया को दी।