दुर्ग

ट्रक ने मारी ठोकर, मौत
26-Dec-2021 5:44 PM
ट्रक ने मारी ठोकर, मौत

दुर्ग, 26 दिसंबर। पीएमजेएसवाई से मजदूरी कर साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे वृद्ध को ट्रक चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया। इससे वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सडक़ को घेर लिया और ट्रक चालक के खिलाफ  कार्रवाई करने की मांग करने लगे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी। इसके बाद मामला शांत हुआ। नंदिनी टीआई एसएन सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की घटना है। ननक_ी निवासी रामजी साहू (60 वर्ष) रोजी मजदूरी करता है। वह सुबह पीएमजेएसवाई योजना के तहत मजदूरी करने गया था। वहां से गड्ढा खोदकर दोपहर में साइकिल सवार होकर घर लौट रहा था। ननक_ी देशी शराब के पास वह पहुंचा। पीछे से ट्रक बिना हार्न बताए तेजी से आकर उसे ठोक मार दी। जिससे वह ट्रक के पहिए की तरफ जा गिरा। ट्रक चालक उसे रौंदते हुए भाग गया। रामजी साहू की मौके  पर ही मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम कर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट