दुर्ग
मोटरसाइकिल चोरी
26-Dec-2021 5:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 26 दिसंबर। घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल एक्टिवा की अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। प्रार्थी की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक इंद्रावती को का निवासी मंगल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 दिसंबर की रात लगभग 9 बजे उसकी बहन गुरमीत कौर ने अपनी मोटरसाइकिल एक्टिवा क्रमांक सीजी 07 एडब्ल्यू 7982 को इंद्रावती नगर कोहका में मकान के सामने खड़ी की थी। रात को खाना खाकर घर में सब अपने अपने कमरे में सोने चले गए। 19 दिसंबर की सुबह सोकर उठे तो देखा घर के बाहर गुरमीत कौर की एक्टिवा गायब थी। अज्ञात चोर ने वाहन की चोरी कर ली।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे