दुर्ग
कुम्हारी, 25 दिसंबर। नगर में 25 तथा 26 दिसंबर को मां महामाया सेवा समिति की ओर से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ स्तरीय देवी जस झाँकी महोत्सव का आयोजन बाजार चौक स्थित शासकीय कन्या शाला में रखा गया है। रविवार 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में शामिल होंगे।
समिति के अध्यक्ष नेतराम यादव ने बताया कि देवी जस झाँकी महोत्सव स्पर्धा पिछले 20 वर्षों से समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो इस वर्ष 25 दिसंबर से सुबह 7 बजे शुरू हुई। 26 दिसम्बर तक अनेक मंडलियां प्रस्तुति देंगी। जिनके पश्चात मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, मनहरण यादव का स्वागत समस्त आयोजक समिति द्वारा किया जाएगा। जिनके बाद रात्रिकालीन में दिलीप षाड़ंगी जसगीत प्रोग्राम की प्रस्तुति होगी।
इस कार्यक्रम में प्रत्येक मंचस्थ मंडलियों को दी जाने वाली सम्मान की राशि 2100 रुपये होगी। इनके अतिरिक्त बेस्ट मंचस्थ होने वाली मंडलियों में प्रथम पुरस्कार 11000 रुपए, द्वितीय 7100 रुपए, तृतीय 5100 रुपए, दिया जाएगा । विशेष गायन के लिए प्रतिभागी टीम को 3100 रुपए का विशेष पुरस्कार रखा गया है। कार्यक्रम में उद्घोषक की भूमिका में जगन बाबा व बलराम वैष्णव होंगे।