दुर्ग

वार्षिकोत्सव, स्कूली बच्चों ने मोहा मन
25-Dec-2021 4:44 PM
वार्षिकोत्सव, स्कूली बच्चों ने मोहा मन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 25 दिसंबर।
स्थानीय विद्या ज्योति हायर सेकेण्डरी इंग्लिश मिडियम स्कूल द्वारा क्रीड़ा ( खेलकूद ) एवं  वार्षिकोत्सव का  आयोजन  किया गया । कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि के तौर पर विद्यालय के मैनेजर फादर थॉमस नेरमवेलील एवं विद्यालय के प्राचार्य फादर लीजो मैथ्यू मौजूद रहे ।

कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर विद्यालय के चारों ग्रुप हाउस कैप्टन छात्र - छात्राओं के द्वारा लाईट मार्च से किया गया। तत्पश्चात् प्राचार्य द्वारा अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ के साथ प्रतीक चिन्ह एवं शॉल भेंट कर किया। तत्पश्चात खेलकूद प्रारंभ हुआ जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया तथा छात्र - छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक नृत्यगान् प्रस्तुत किया गया।

अतिथि द्वारा खेलकूद में प्रमुख  स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। चारों ग्रुप हाउस में यलो ग्रुप हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्धितीय , ग्रीन हाउस तृतीय एवं रेड ग्रुप हाउस चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। ग्रुप में ग्रीन हाउस को अनुशासन का खिताब मिला।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने छात्रों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। प्राचार्य द्वारा भी छात्रों को संदेश प्रस्तुत किया गया।
 


अन्य पोस्ट