दुर्ग

सिख समाज ने मरीजों को बांटे कंबल
24-Dec-2021 5:19 PM
सिख समाज ने मरीजों को बांटे कंबल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 दिसंबर। 
सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के परिवार के शहीदी सप्ताह को जरूरत मंद लोगों की सेवा में समर्पित करते हुए स्त्री सत्संग सभा व श्री गुरु सिंघ सभा दुर्ग द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को कंबल वितरण किये।

स्त्री सत्संग के सतनाम कौर, अमर जीत कौर, मनप्रीत कौर, सुखविंदर कौर, रश्मीत कौर, सिमरन बावा, मीना, परमजीत कौर, राजिंदर कौर, मनदीप कौर जसबीर कौर, किरण कौर, हरमीत कौर, श्री गुरु सिंघ सभा दुर्ग के प्रधान अरविंदर खुराना, मुख्य ग्रंथि ओम वीर सिंघ, लंगर सेवादार परमजीत सिंघ, सेवादार अमरजीत सिंघ, नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया, हरमन दुलाई ने पुरे हॉस्पिटल में सभी वार्डों में भर्ती मरीजों को कंबल वितरण किये।

जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ पुनीत बाल किशोर व डॉ मनप्रीत कौर ने भी कंबल वितरण में सहयोग किया।  जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ पुनीत बाल किशोर ने कहा सिक्ख समाज हमेशा सेवा में अग्रणी रहता है चाहे वह लंगर के माध्यम से हो या इस कडक़ड़ाती सर्दी में कंबल वितरण,  मैंने हमेशा सिक्ख समाज के सेवा भाव को नमन किया है अन्य लोगों को भी इस से प्रेरणा ले आगे आना चाहिए।
 


अन्य पोस्ट