दुर्ग

युवक ने फांसी लगाकर दी जान
23-Dec-2021 6:25 PM
युवक ने फांसी लगाकर दी जान

दुर्ग, 23 दिसंबर। नेवई बस्ती मिनी माता नगर निवासी भीम कुमार सोनवानी (20 वर्ष) बुधवार को घर में फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। आसपास के लोग पहुंचे और उसे फंदा से नीचे उतारा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। नेवई टीआई भारती मरकाम ने बताया कि घटना करीब 1 बजे की है। भीम कुमार ने अपनी लुंगी से फंदा बनाकर झूल गया। पुलिस के मुताबिक वह काफी दिनों से अल्सर की बीमारी से परेशान था। फिलहाल मौके पर सोसाइडल नोट नहीं मिला है। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।


अन्य पोस्ट