दुर्ग
दुर्ग, 23 दिसंबर। पिछले कई दिनों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर वाहनों को घर में छुपा कर रखने वाले आरोपी को पकडऩे में स्मृति नगर चौकी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी के पास से चार मोटरसाइकिल बरामद की हैण् आरोपी के खिलाफ धारा 41 (1) 4, 379 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के मुताबिक अवंती बाई चौक कोहका भिलाई में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान शीतला तालाब के पास कोहका निवासी आरोपी दीपक पटेल होंडा एक्टिवा क्रमांक सीजी 07 ए डब्लू 7982 को लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसे रोककर कागजात की मांग की, तो आरोपी कोई कागजात नहीं दिखा पाया। पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की, तब उसने बताया कि उक्त वाहन को उसने इंद्रावती कोहका से चोरी किया था।
आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने इससे पूर्व कुरूद ढांचा भवन के पास से प्लैटिना मोटरसाइकिल, महादेव कॉलोनी शांति नगर से बिना नंबर की पैशन प्रो, स्मृति नगर से जुपिटर वाहन की चोरी कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के घर से चार मोटरसाइकिल बरामद की है। उक्त कार्रवाई में स्मृति नगर चौकी के झुमुक आर तुषार, राधेश्याम, कौशलेंद्र, लक्ष्मी नारायण की विशेष भूमिका रही।