दुर्ग

ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण में ढिलाई पर वोरा हुए नाराज
23-Dec-2021 5:18 PM
ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण में ढिलाई पर वोरा हुए नाराज

दुर्ग, 23 दिसंबर। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण कार्य में ढिलाई बरते जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। वोरा ने निगम अफसरों के साथ ठेकेदार को भी तलब किया और बांध सौंदर्यीकरण कार्य की धीमी चाल को लेकर जवाब तलब किया। वोरा ने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि हर हाल में फरवरी तक ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, राजस्व प्रभारी ऋषभ जैन, एल्डरमैन राजेश शर्मा, नगर निगम के ईई मोहन पुरी गोस्वामी सहित कांट्रैक्टर उपस्थित रहे।

ेनिगम अफसरों ने वोरा को बताया कि इस योजना के लिए ब्याज की राशि से राशि खर्च करने की अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद ही योजना के कार्यों में गति आ पाएगी। वोरा ने तत्काल सूडा के सीईओ सौमिल रंजन चौबे से फोन पर चर्चा करते हुए राशि उपलब्ध कराने कहा। वोरा ने कहा कि किसी भी हालत में प्रशासनिक ढिलाई के कारण योजना का काम रुकना नहीं चाहिए।  ब्याज की राशि से लगभग 5 करोड़ रुपए मिलने के बाद योजना को तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए।
 


अन्य पोस्ट