दुर्ग

मारपीट व जान से मारने की धमकी
22-Dec-2021 6:11 PM
मारपीट व जान से मारने की धमकी

दुर्ग, 22 दिसंबर। घरेलू बात को लेकर विवाद बढऩे पर पीडि़ता की आरोपियों ने पिटाई कर दी। वहीं जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट में पीडि़ता को चोटें आई। पीडि़ता की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक पीडि़ता राजकुमारी देवांगन पुराना बस्ती ग्राम नगपुरा निवासी है। वह ग्रहणी कार्य तथा होटल व्यवसाय करती है।

20 दिसंबर को दोपहर 2 बजे उसकी लडक़ी जया देवांगन के साथ पीडि़ता की ननंद गंगोत्री देवांगन तथा देवरानी देविका देवांगन ने पुरानी बात को लेकर विवाद किया। उसी बात को लेकर शाम को पीडि़ता ने अपनी देवरानी से पूछा कि वह मेरी बेटी से क्या बोल रही थी। इसी दौरान वहां पर आरोपी पुकेश्वर देवांगन आया और पीडि़ता के साथ गाली गलौज करने लगा। जब पीडि़ता ने गाली देने से मना किया तो आरोपी  पुकेश्वर देवांगन, देविका देवांगन तथा गंगोत्री देवांगन ने पीडि़ता के साथ जमकर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
 


अन्य पोस्ट