दुर्ग

मंत्री अनिला के हाथों बालोद में सहकारी बैंक की नवीन शाखा ‘संजारी’ का उद्घाटन
22-Dec-2021 6:08 PM
मंत्री अनिला के हाथों बालोद में सहकारी बैंक की नवीन शाखा ‘संजारी’ का उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग,  22 दिसंबर। कल जिला बालोद के अंतर्गत विकासखंड डौण्डीलोहारा में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की नवीन शाखा ‘‘संजारी’’ का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा  द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जवाहर वर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या.दुर्ग ने की। 

कार्यक्रम के विशेष अतिथि चन्द्रप्रभा सुधाकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, अनिल लोढ़ा मंत्री प्रतिनिधि, हस्तीमल सांखला जिला महामंत्री, गोपाल प्रजापति अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा, जतिन कुमार भेडिय़ा, कांग्रेस कार्यकर्ता, अर्जुन सिंह भुआर्य सरपंच संजारी, जानकी बाई बासुरिया सदस्य जनपद पंचायत डौंडीलोहारा, श्यामलाल कमारिया ग्राम पटेल संजारी, उत्तम कुमार यदु पूर्व जनपद सदस्य, के.आर.खरे पूर्व सरपंच, सुरेष कुमार केषरवानी पूर्व सरपंच, रोहणी साहू सरपंच ग्राम पंचायत गंजईडीह, नेतराम भांडेकर जिला सचिव बालोद थे।

मंत्री अनिला ने कहा कि उनका प्रयास था कि संजारी में सहकारी बैंक की नवीन शाखा के प्रारंभ होने से लगभग 3000 किसानों, अमानतदारों, एवं हितग्राहियों को उनके निवास के नजदीक अधिक से अधिक बैंकिंग सुविधायें प्राप्त होगी।  साथ ही छत्तीसगढ़ शासन के जनकल्याणकारी योजना धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, शून्य प्रतिशत ब्याज पर अल्पकालीन ऋण सुविधा इस शाखा के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को प्राप्त होगा।

बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने कहा कि दुर्ग बैंक लगातार अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत शाखाओं एवं एटीएम लगाने का कार्य प्रगति में है जिससे क्षेत्रीय कृषकों को अधिक से अधिक बैंकिंग सुविधा का लाभ मिल सके। 

कार्यक्रम में अपेक्षा व्यास मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सत्येन्द्र वैदे नोडल अधिकारी बालोद, हृदेश शर्मा विपणन अधिकारी राजेन्द्र रामटेके शाखा प्रबंधक देवरी, लेखराम प्रीतम सरपंच कापसी, हेमसिंह साहू राणाखुज्जी, श्री सेवा मन्डावी धूमाघाह सहित क्षेत्रीय कृषक एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट