दुर्ग
पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, तीन आरोपियों पर जुर्म दर्ज
22-Dec-2021 4:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 दिसंबर। पुरानी दुश्मनी को लेकर तीन युवकों ने मोहल्ले के ही एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। जब युवक की बहन बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक नेहरू नगर निवासी शेख समीर हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कंपनी में पेंटिंग का कार्य करता है। बीती रात वह अपने घर के सामने खड़ा हुआ था। इसी दौरान मोहल्ले के ही आरोपी आशु, उसका भाई सुमन तथा अंकुश पुरानी बात को लेकर विवाद करने लगे और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इससे प्रार्थी को चोटें भी आई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे