दुर्ग
छात्रों ने राजस्थानी, मिश्र के पिरामिड थीम तैयार किया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 दिसंबर। विधायक अरुण वोरा और नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने भिलाई के नेहरू नगर स्थित आईएनएसडी आईएनएसडी इंटरनेशनल स्कूल ऑफ डिजाइनिंग में चल रहे बेस्ट ऑफ वेस्ट की प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। अरुण वोरा एवं धीरज बाकलीवाल ने छात्रों द्वारा बनाये डिजाइन व थीम को सराहा छात्रों ने राजस्थानी, मिश्र के पिरामिड समेत कई ऐसे आकर्षक थीम तैयार किया।
उन्होंने कहा कि जिस तरह छात्रों ने मेहनत की है वो साफ दिखाई दे रही है। आने वाले दिनों में भिलाई में ये अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करेंगे। फैशन डिजाइन और इंजीनियर के लिए बड़े शहरों के बड़े डिजाइनर पर निर्भर होना पड़ता था। अब भिलाई में इस तरह के छात्र तैयार हो रहे है जिससे शहर और घर सुंदर व आकर्षक बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुराने और वेस्ट सामग्री से छात्रों ने आकर्षक सामग्री बनाई है। यह सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का एक बहुत ही उम्दा उदाहरण है। नगर निगम इससे सीख लेकर विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में भविष्य में इस तरह के प्रयास करने की बड़ी कोशिश करेगे और शहर को सुंदर बनाने के अपने लक्ष्य और नागरिकों के प्रति अपनी दायित्वों को पूरा करेगे।