दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 दिसंबर। श्री जलाराम ट्रॉफी राज्य स्तरीय ओपन शतरंज स्पर्धा दिसंबर 2021 का शुभारंभ हो चुका है। 18 दिसंबर को श्री जलाराम सांस्कृतिक भवन सिविल लाइन में प्रथम तथा द्वितीय चक्र में राजनांदगांव के एजीएम स्पर्श खंडेलवाल दोनों चक्रों में जीत अर्जित कर प्रथम स्थान पर चल रहे है।
18,19 दिसंबर के प्रथम तथा द्वितीय चक्रों में राजनांदगांव का दबदबा नजर आ रहा है। स्पर्श खंडेलवाल एवं रजनीकांत बक्शी दोनों ही खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में लगभग 128 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें छत्तीसगढ़ के कुल 15 जिलों से खिलाडिय़ों ने भाग लिया। स्पर्श खंडेलवाल, रजनीकांत बक्शी, समर सिंह, लिवज्योत सिंह अरोरा, विश्वजीत सिंह सभी 2-2 अंक अर्जित कर ऊपर चल रहे हैं। यह प्रतियोगिता 11 चक्रों का खेला जाना है, जिसमें प्रथम 2 चक्र हो चुके हैं। स्व.लाल भाई आड़तिया की स्मृति में यह राज्य स्तरीय ओपन प्रतियोगिता दुर्ग जिला शतरंज संघ द्वारा करवाया जा रहा है, जिसमें अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, सचिव मिथलेश बंजारे, कोषाध्यक्ष तुलसी सोनी एवं आर ताम्रकार, संजय खंडेलवाल, हरीश सोनी एवं उनके ऑर्बिटर टीम का योगदान सराहनीय है। अंतराष्ट्रीय ऑर्बिटर अलंकार भिवगड़े इस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक है।