दुर्ग
जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया जायजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 20 दिसंबर। नगरीय निकाय निर्वाचन 2021 के तहत दुर्ग जिले में नगर निगम भिलाई, नगर निगम भिलाई चरोदा, नगर निगम रिसाली, नगर पालिका परिषद जामुल एवं नगर पंचायत उतई के 1 वार्ड कुल 171 वार्डों के लिए आज सुबह से ही मतदान शुरू हो गया है। सुबह 11 बजे तक चारों नगरीय निकायों में औसतन 16 फीसदी मतदान हो चुका है जबकि नगर पंचायत उतई में 1 वोट के लिए करीब 38 फीसदी मतदाताओं के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।
विदित हो कि अब तक मिले आंकड़ों में शहर की अपेक्षा ग्रामीणों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने में अत्यधिक उत्साह देखने को मिला है, जबकि भिलाई निगम क्षेत्र में सबसे कम 12.7 प्रतिशत ही मतदान हुआ है। भिलाई निगम क्षेत्र में मतदान की गति अपेक्षाकृत अत्यधिक धीमी है।
गौरतलब हो कि नगर निकाय निर्वाचन 2021 के तहत आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। नगर पालिक निगम भिलाई में 70 वार्डों के लिए कुल 318 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर पालिक निगम रिसाली के 40 वार्ड के लिए कुल 163 अभ्यार्थी भिलाई चरोदा नगर निगम में 40 वार्ड के लिए 147 प्रत्याशी जामुल नगर पालिका परिषद के 20 वार्ड के लिए 87 एवं नगर पंचायत उतई के एक वार्ड के लिए पांच अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इस प्रकार से कुल 720 अभ्यार्थी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग एवं कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे भी आज सुबह से ही निरीक्षण के लिए अनेक मतदान केंद्रों में पहुंचे। उनके साथ भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे भी थे।
सबसे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी ने खम्हरिया, मतदान का जायजा लिया। सेक्टर ऑफिसर से कहा कि पूरी व्यवस्था पर नजर रखें। पीठासीन अधिकारियों के साथ समन्वय कर स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग करें ताकि शांति पूर्ण रुप से मतदान की प्रक्रिया को पूर्ण कराया जा सके। इसके पश्चात वे अन्य मतदान केंद्रों में भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
जिला उप निर्वाचन अधिकारी हेमलाल वर्मा ने बताया कि आज सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ। पहले 1 घंटे में 9 बजे तक धीमी गति से मतदान हुआ है। जिला उप निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा ने बताया कि सुबह 3 घंटे बीतने के बाद जिले में शहरी मतदाताओं के द्वारा लगभग 16.7 प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग किया गया जबकि नगर पंचायत उतई में ग्रामीण मतदाताओं के मध्य मतदान के लिए उत्साह देखा गया पहले 3 घंटे में 30 प्रतिशत ग्रामीण मतदाताओं के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया है।
पहले 3 घंटों में शहरी की तुलना में ग्रामीण मतदाताओं ने किया दोगुना मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी ने
लिया जायजा