दुर्ग

श्री जलाराम ट्रॉफी एवं महिला सीनियर राज्य शतरंज चयन स्पर्धा शुरू
19-Dec-2021 5:34 PM
 श्री जलाराम ट्रॉफी एवं महिला सीनियर राज्य शतरंज चयन स्पर्धा शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 19 दिसंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के मार्गदर्शन व दुर्ग जिला शतरंज संघ के संयोजन में स्व. लालजी भाई आड़तिया की स्मृति में श्री जलाराम ट्रॉफी राज्य स्तरीय  ओपन एंव राज्य स्तरीय महिला सीनियर  शतरंज स्पर्धा का भव्य शुभारंभ डॉ. राहुल गुलाटी के मु य आतिथ्य, अध्यक्षता  प्रवीण भाई आड़तिया तथा विशिष्ट अतिथि  छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के सचिव हेमन्त खुटे, महामंत्री छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अशोक राठी, समाजसेवी राजेश राजा, युवा नेता विवेक मिश्रा, समाजसेवी  चंद्रिका चंद्राकर व अंतरराष्ट्रीय निर्णायक अलंकार भिवगड़े की उपस्थिति में हुआ।

सर्वप्रथम स्व. लालजी भाई आड़तिया व श्री जलाराम की छायाचित्र पर अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित की. तत्पश्चात स्पर्धा का उद्घाटन मु य अतिथि डॉ. राहुल गुलाटी ने शतरंज की बिसात पर प्यादे की चाल चलकर किया. उद्घाटन समारोह का संचालन दुर्ग जिला शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष तुलसी सोनी ने तथा आभार प्रदर्शन जिला संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।

 


अन्य पोस्ट