दुर्ग
मुख्यमंत्री ने खुर्सीपार, टाउनशिप और रिसाली में किया रोड शो
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 19 दिसंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार शाम भिलाई एवं रिसाली नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो कर सभा को संबोधित किया। रोड शो में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। काँग्रेस प्रत्याशियों ब्लॉक अध्यक्ष तथा गणमान्य नागरिकों द्वारा मेगा रोड शो का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि काँग्रेस प्रत्याशियों की जीत से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है। कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर भिलाई एवं रिसाली नगर निगम में सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस की सरकार बनाएँ।
भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर द्वारा आयोजित इस रोड शो में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, दुर्ग विधायक अरुण वोरा, खनिज निगम के अध्यक्ष एवं भिलाई नगर निगम के पर्यवेक्षक गिरीश देवांगन, पूर्व प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रोड शो में कल जबरदस्त भीड़ उमड़ी। काँग्रेस प्रत्याशियों ब्लॉक अध्यक्ष तथा गणमान्य नागरिकों द्वारा मेगा रोड शो का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री के रोड शो में मुख्य रूप से पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, भजन सिंह निरंकारी, बीडी कुरैशी, प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व साडा अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, अंत्यावसायी सहकारी वित्त निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू, राजेन्द्र साहू, पूर्व साडा उपाध्यक्ष एवं रिसाली नगर निगम चुनाव प्रभारी बृजमोहन सिंह, हेमन्त बंजारे, महेश जायसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष तुलसी साहू, विनोद गुप्ता, क्रेडा के सदस्य विजय साहू, जेआर साहू, गिरी राव, अतुल चंद्र साहू, सुमित पवार, अमित जैन, राजेश शर्मा, संतोष देशमुख सहित काँग्रेस पार्टी के सभी अधिकृत प्रत्याशी, काँग्रेस पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।