दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,19 दिसम्बर। नगर निगम द्वारा शीत ऋतु पर नगर पालिक निगम क्षेत्र के निर्धनों,श्रमिक जनों एवं राहगीरों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए रेल्वे स्टेशन,नयाबस स्टैंड,
जिला चिकित्सालय,इंदिरा मार्केट पार्किंग के पास अलाव जलाया जा रहा है। अत्यधिक ठंड पडऩे पर निगम द्वारा शहर के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था की गयी है। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि ठंड को ध्यान में रखते हुए दुर्ग में निर्धनों व श्रमिकों को शीत लहर से बचाने के लिये नगर निगम द्वारा इन क्षेत्रों अलाव जलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शीत लहर चलने पर शहर के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी नागरिकों के लिये अलाव की व्यवस्था की जा रही है। आयुक्त ने बताया कि उपरोक्त स्थानों पर वर्मी कम्पोस्ट सेन्टर में बने गोबर के लकडी का अलाव जलाया जा रहा है। उन्होंने अत्यधिक ठंड को ध्यान में रखते हुये शहर के प्रमुख स्थानों पर जलाये जा रहे अलाव को देर रात्रि तक जलाये रखने के निर्देश दिये है।