दुर्ग

बीजेपी के घोषणा पत्र में एम्यूजमेंट पार्क, नया ट्रांसपोर्ट नगर, सिटी लाइब्रेरी
18-Dec-2021 6:03 PM
बीजेपी के घोषणा पत्र में एम्यूजमेंट पार्क, नया ट्रांसपोर्ट नगर, सिटी लाइब्रेरी

भिलाई नगर, 18 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए चुनावी घमासान शुरू हो गया है। राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में दिन रात एक किए हुए हैं। भाजपा भी सभी नगरीय निकायों के लिए अलग अलग घोषणा पत्र जारी कर अपने वोटरों को साधने की कोशिश कर रही है। शुक्रवार को भाजपा निकाय भिलाई नगर निगम के लिए केंद्रीय चुनाव कार्यालय में सांसद विजय बघेल, विधायक विद्यारतन भसीन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, संतोष पांडेय ने भिलाई नगर निगम के लिए घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में हर घर में नल, होल सेल सब्जी, फल मंडी, एम्यूजमेंट पार्क बनाने की बात कही गई है। इसके साथ ही नया ट्रांसपोर्ट नगर, सिटी लाइब्रेरी, गोकुल धाम जैसे मुद्दे भी शामिल हैं।


अन्य पोस्ट