दुर्ग
कुम्हारी में एक दिन में 1828 को टीका
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 18 दिसंबर। कलेक्टर, जिला-दुर्ग के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र अन्तर्गत समस्त वार्डो में निकाय एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त टीकाकरण दल गठन कर कोरोना टीकाकरण कार्य योजना अन्तर्गत हर घर दस्तक टीकाकरण महा अभियान चलाया गया। इस अभियान के अन्तर्गत निकाय क्षेत्र में 12 टीकाकरण दल का गठन किया गया, जिसने बुधवार को प्रात: 8 बजे से घर-घर जाकर नागरिकों को कोरोना से बचाव हेतु कोविशील्ड एवं कोवैक्शीन के प्रथम एवं द्वितीय डोज का टीकाकरण किया।
यह टीकाकरण अभियान रात्रि 8 बजे तक जारी रहा। टीकाकरण अभियान के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त करते हुए केवल एक दिन में कुल 1828 लोगों को टीकाकरण किया गया। उक्त जानकारी नगरपालिका परिषद के मुख्य गरपालिका अधिकारी जितेंद्र कुशवाहा ने दी।


