दुर्ग

सांई बाबा के दर्शन के लिए गृहमंत्री पहुंचे मंदिर, वोरा ने चादर चढ़ाकर की प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना
18-Dec-2021 5:32 PM
सांई बाबा के दर्शन के लिए गृहमंत्री पहुंचे मंदिर, वोरा ने चादर चढ़ाकर की प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 दिसंबर। 
सिविल लाईन कसारीडीह स्थित प्रसिद्ध श्री सांई बाबा मंदिर में 45 वें श्री सांई महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। इस दौरान श्री साहू ने श्री सांई बाबा की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।

गृहमंत्री श्री साहू के पुत्र भूषण साहू, पार्षद ऋषभ जैन, पूर्व पार्षद अलताफ अहमद, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, पार्षद मनी गीते, प्रकाश जोशी, सांई मंदिर कुम्हारी के प्रबंधक दादा जी के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि और धार्मिक संस्थानों के प्रमुखों ने भी दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। दोपहर बाद श्री सांई भजन मंडली एवं सांई सत्संग महिला मानस मंडली द्वारा सांई भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को सांईमय बनाया। इस दौरान भजनों की धून में नाच गाकर श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था प्रगट की। श्री सांई बाबा की आरती उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।

प्रसाद ग्रहण करने श्रद्धालुओं की लंबी कतारे लगी। इस दौरान श्री सांई मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, सचिव धनेन्द्र सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष संजय सिंह, रविन्द्र भटनागर, सहसचिव संतोष यदु, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र शर्मा, प्रचार-प्रसार सचिव मुरलीधर राउत, शिवाकांत तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य अरविंद वोरा, कौशल किशोर सिंह, संतोष खिरोडकर, सुजीत गुप्ता, राम पांडेय, सुरेश साहू, विनय चंद्राकर, अतुल मढ़रिया, अजय सुरपाम, नीतिन शेण्डे, अरविंद लोखण्डे, रामेन्द्र बंजारी के अलावा अन्य सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। इसके पहले महोत्सव के पहले दिन श्रद्धालुओं द्वारा श्री सांई बाबा को चादर चढ़ाई गई। यह चादर पूरे गाजे-बाजे के साथ मंदिर पहुंची। जिसे सांई बाबा के जयघोष के साथ बाबा पर अर्पित की गई। चादर शोभायात्रा में विधायक अरूण वोरा के अलावा अन्य कांग्रेसजन शामिल हुए। श्री वोरा ने श्री सांई बाबा से प्रदेशवासियों की खुशियाली के लिए कामना की। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में छत्तीसगढ़ मंच की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को घंटों मंत्रमुग्ध किया। उभरते कलाकारों के गीतों व नृत्य ने जमकर तालियॉ बटौरी। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ मंच के प्रमुख ईश्वर सिंह राजपूत के संयोजन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तुलसी सोनी ने किया।

श्री सांई महोत्सव का 18 दिसम्बर को समापन होगा। इस दिन प्रात: 7.30 बजे आरती एवं प्रसाद वितरण, प्रात: 10 बजे साई भक्तो द्वारा श्री सांई बाबा लीलामृत पठन, दोपहर 12 बजे आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद के रूप में श्री सांई बाबा की खिचड़ी श्रद्धालुओं को बांटी गई। दोपहर 12.45 बजे सांई भक्तों द्वारा श्री सांई बाबा लीलामृत पठन, दोपहर 1 बजे श्री सांई भजन मंडली एवं श्री सांई सत्संग महिला मानस मंडली, कसारीडीह द्वारा श्री साई भजन की प्रस्तुति, संध्या आरती एवं प्रसाद वितरण,  शोभायात्रा  निकाली गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ व सचिव धनेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि महोत्सव में कोरोना संक्रमण के सुरक्षा के गाईडलाईन का पालन किया जा रहा हैं।
जिसके चलते श्रद्धालुओं को मास्क, सेनीटाईजर के उपयोग एवं सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन करने विशेषजोर दिया जा रहा हैं।
 


अन्य पोस्ट