दुर्ग
बटन चाकू लहरा रहा युवक गिरफ्तार
17-Dec-2021 5:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 17 दिसंबर। टाउनशिप के अम्बेडकर सेक्टर-1 में एक युवक को बटन चाकू के साथ भट्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसआई बीआर मरकाम ने बताया कि अम्बेडकर पार्क में चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने की शिकायत पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची और पार्क के पास एक युवक हाथ में चाकू लिये पकड़ लिया गया।
आरोपी की पहचान सिद्धार्थ शर्मा (21 वर्ष) निवासी शंकर नगर जागृति स्कूल के सामने छावनी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ धारा 25-27 के तहत कार्रवाई की गयी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


