दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 16 दिसंबर। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर जा रहे डॉक्टर और उनका परिवार भिलाई-3 में सडक़ दुर्घटना में बाल-बाल बचे। रिपोर्ट पर पुरानी भिलाई पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय डॉ. अरूण कुमार कटारे शासकीय अस्पताल पाटन में चिकित्सक हैं। वे कार क्रमांक सीजी 07 बीएल 6422 को चलाकर फैमिली के साथ नेहरू नगर भिलाई से बिलासपुर पारिवारिक कार्य से जा रहे थे कि सिरसा चौक भिलाई 3 के पास ट्रक क्रमांक सीजी 04 एम 1171 के चालक द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर पीछे से दाहिने साईड कार को ठोकर मार एक्सीडेंट किया गया।
कार का दाहिने साईड एवं डिवाईडर से टकराने से सामने साईड भी क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना में कार सवार चिकित्सक और उनके परिवार में किसी को भी चोट नहीं आई है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।


