दुर्ग

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने जारी किया रिसाली नगरीय निकाय का घोषणा पत्र
16-Dec-2021 10:29 PM
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने जारी किया रिसाली नगरीय निकाय का घोषणा पत्र

विकास के वायदे के साथ हमने उम्मीदों के दस्तावेज को तैयार किया है-कौशिक

भिलाई नगर, 16 दिसंबर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने रिसाली चुनाव कार्यालय में भाजपा का घोषणा पत्र आज शाम को जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समग्र विकास के संकल्प के साथ भाजपा का उम्मीदवार मैदान में है। हमें जनता का व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।रिसाली के समग्र विकास के लिये हमने उम्मीदों के दस्तावेज को तैयार किया है।

रिसाली की जनता को कांग्रेस ने छला है। अब वक्त कांग्रेस को करारा जवाब देने का है। हमने जो दस्तावेज तैयार किया है, उसमें जनता के उम्मीदों मुताबिक रिसाली के विकास पर बल दिया गया है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री किरण देव, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व विधायक जागेश्वर साहू, जिला भाजपा संगठन प्रभारी पूरंदर मिश्रा, श्रीमती माया बलेचंदन,  जिला महामंत्री ललित चंद्राकर सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य पोस्ट