दुर्ग

दो दिनी वेट लिफ्टिंग स्पर्धा शुरू
15-Dec-2021 5:48 PM
दो दिनी वेट लिफ्टिंग स्पर्धा शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 15 दिसंबर। नगर पालिक निगम एवं छत्तीसगढ़ पावर लिप्टिंग एसोसिएशन द्वारा वेट लिफ्टिंग में रुचि रखने वाले खिलाडिय़ों और क्षेत्रीय प्रतिभा को निखारने के लिए 14-15 दिसंबर दो दिवसीय राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने सभापति राजेश यादव और खिलाडिय़ों के बीच शुभारंभ विवेकानंद सभागार में किया गया।

वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष पी.एल चंदवानी ने बताया कि राज्य के लगभग 150 से अधिक खिलाड़ी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि खिलाड़ी छग का नाम रौशन करें, सच्चा खिलाड़ी वही होता है, जो खेल को खेल की भावना से खेले। आगे भी नगर निगम की सहभागिता प्रतियोगिता में बनी रहेगी।

महापौर धीरज बकिलवाल ने कहा नगर पालिक निगम द्वारा पहली बार आयोजन किया जा रहा है। खेल भावना से खिलाडिय़ों को खेलने की अपील की है।

सभापति राजेश यादव ने कहा हम सब की मंशा है कि दुर्ग में खेल प्रतिभा को आगे लाएं। इसी कड़ी में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर खिलाडिय़ों से  प्रेरणा ले। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाडिय़ों को प्रतियोगिता के दौरान जूनियर, सीनियर महिला-पुरूष भाग लिए। इस अवसर पर जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, शिक्षा एवं खेल प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, बिजेद्र भारद्वाज, सतीश देवांगन, एल्डरमेन अजय गुप्ता, देव सिन्हा समेत अन्य मौजूद थे।


अन्य पोस्ट