दुर्ग
धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की बिखरेगी छटा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 दिसंबर। सिविल लाइन कसारीडीह स्थित श्री सांई बाबा मंदिर में 16, 17 व 18 दिसंबर को तीन दिवसीय श्री सांई महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव के 45 वें वर्ष में धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा छत्तीसगढ़ मंच व ओम तिवारी ग्रुप दुर्ग की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी। कोरोना सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए भंडारा (महाप्रसादी) का आयोजन नहीं किया गया है।
श्री सांई बाबा की शोभायात्रा (पालकी) भी मंदिर के पास ही भ्रमण करेगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ एवं सचिव धनेन्द्र सिंह चंदेल ने संयुक्त रूप से बताया कि श्री सांई महोत्सव का शुभारंभ 16 दिस बर को सुबह 7 बजे सांई बाबा के महाभिषेक के साथ होगा। इस दिन दोपहर 12.45 बजे सांई भक्तों द्वारा श्री सांई बाबा लीलामृत पठन, दोपहर 1.30 बजे श्री सत्य सांई भजन मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति, संध्या 6।30 बजे आरती एवं प्रसाद वितरण, संध्या 7।30 बजे आरती के पश्चात छत्तीसगढ़ मंच दुर्ग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।
महोत्सव के दूसरे दिन 17 दिस बर को प्रात: 7।30 बजे आरती एवं प्रसाद वितरण, प्रात: 9 बजे श्री सत्यनारायण कथा-पूजन, 10 बजे सांई भक्तों द्वारा सांई बाबा लीलामृत पठन, दोपहर 12 बजे आरती एवं प्रसाद वितरण, दोपहर 12.45 बजे सांई भक्तों द्वारा श्री सांई बाबा लीलामृत पठन, दोपहर 1 बजे श्री सांई भजन मंडली एवं श्री सांई सत्संग महिला मानस मंडली, कसारीडीह द्वारा श्री सांई भजन की प्रस्तुति, संध्या 6।30 बजे आरती एवं प्रसाद वितरण, संध्या 7।30 बजे संध्या आरती के पश्चात ओम तिवारी गु्रप दुर्ग द्वारा भजन एवं लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन 18 दिस बर को प्रात: 7।30 बजे आरती एवं प्रसाद वितरण, प्रात: 10 बजे साई भक्तों द्वारा श्री सांई बाबा लीलामृत पठन, दोपहर 12 बजे आरती एवं प्रसाद वितरण, दोपहर 12.45 बजे सांई भक्तों द्वारा श्री सांई बाबा लीलामृत पठन, दोपहर 1 बजे श्री सांई भजन मंडली एवं श्री सांई सत्संग महिला मानस मंडली, कसारीडीह द्वारा श्री साई भजन की प्रस्तुति, संध्या 6।30 बजे आरती एवं प्रसाद वितरण, संध्या 7 बजे श्री सांई बाबा की मनमोहक पालकी (शोभायात्रा), रात्रि 9 बजे शेज आरती, धन्यवाद ज्ञापन एवं समापन की घोषणा की जाएगी।


