दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 दिसंबर। जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के दो वर्षीय कार्यकाल वाले प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के लिए 8 पदाधिकारी पद व 6 कार्यकारिणी सदस्य के लिए कुल 42 प्रत्याशी मैदान में होगें। जिनके भाग्य का फैसला कुल 1389 अधिवक्ता मतदाता करेंगे।
़ इन मतदाताओं में 1103 पुरुष व 286 महिला अधिवक्ता शामिल है। चुनाव के लिए 17 दिसंबर को प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया जाएगा। मतगणना 18 व 19 दिसंबर को होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी बृजेंद्र कुमार गुप्ता एवं उप मु य चुनाव अधिकारियों द्वारा मतदान को लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर चुनाव प्रचार में जुट गए हैं और मतदाताओं को अपने पक्ष में समर्थन देने के लिए मनाने के कार्य में लगे हुए हैं। बैनर पोस्टर लगाकर एवं पा पलेट बांटकर कर मतदाता प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी बृजेन्द्र कुमार गुप्ता एवं उप मु य चुनाव अधिकारी ईसराइल शरीफ, मुरली मनोहर देवांगन, राजेश महाडिक, आदित्य अग्रवाल, श्याम मिश्रा द्वारा विधिमान्य प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किए जाने के बाद कुल 42 प्रत्याशी चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं।


