दुर्ग
भाजपा के समर्थन में निर्दलीय शांति वर्मा चुनाव मैदान से हटीं, किया भाजपा प्रवेश
14-Dec-2021 6:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 14 दिसंबर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने सुपेला स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रवार्ता मे जानकारी दी है कि भिलाई नगर के वार्ड 9 की भाजपा उम्मीदवार रानी देवी केशरवानी के पक्ष में निर्दलीय उम्मीदवार शांति वर्मा जिनका चुनाव चिन्ह दो पत्ती है, ने भाजपा को समर्थन देते हुए चुनाव मैदान से खुद को प्रत्याशी के रूप से हटा लिया है।
निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा की विधिवत सदस्यता ले अपने सभी समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी रानी देवी केशरवानी के पक्ष में प्रचार करने की मंशा जगाई है। भाजपा में शांति वर्मा का स्वागत करते हुए उनके इस निर्णय पर वरिष्ठ नेताओं ने हर्ष जाहिर किया है। पत्रवार्ता में चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी, वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन, भिलाई शहर भाजपाध्यक्ष वीरेंद्र साहू भी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


