दुर्ग
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन महिला कबड्डी में हेमचंद यादव विवि ने बनाई जगह
14-Dec-2021 6:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 दिसंबर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग (छ.ग.) ने पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी (महिला) प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान प्राप्त कर गोविन्द गुरू ट्रेवल विश्वविद्यालय, राजस्थान द्वारा जनवरी में होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन कबड्डी (महिला) प्रतियोगिता में भाग लेने की पात्रता हासिल की है।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा सहित विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे