दुर्ग

12वीं के विद्यार्थियों में विवाद, कटर ब्लेड से हमला कर भागा छात्र
14-Dec-2021 6:47 PM
12वीं के विद्यार्थियों में विवाद, कटर ब्लेड से हमला कर भागा छात्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 14 दिसंबर।
शासकीय स्कूल छावनी में परीक्षा के बाद मामूली विवाद पर एक छात्र ने कटर ब्लेड से दूसरे पर वार कर दिया। स्कूल के गेट पर हुई इस मारपीट में अन्य छात्रों ने बीच बचाव किया तो आरोपी छात्र मौके से भाग निकला। शिकायत पर जामुल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल छावनी के 12वीं के छात्र ने पुलिस को बताया कि उसके क्लासमेट कल दोपहर परीक्षा दिलाने के बाद कक्षा से निकले तो गेट पर एक छात्र ने दूसरे पर झूठा आरोप लगाते हुए विवाद किया। उसे मना करने पर गाली देते हुए धक्का-मुक्की करने लगा और पॉकीट से कटर ब्लेड निकाल मोहित के सीना एवं पेट में वार कर दिया। दो छात्रों ने बीच बचाव कर मोहित को बचाया। मोहित को दाहिने साईड सीना और पेट में कटर से चोट आई है।


अन्य पोस्ट