दुर्ग

सूने मकान का टूटा ताला, नगदी, कैमरा-लैपटॉप और जेवर पार
13-Dec-2021 8:11 PM
सूने मकान का टूटा ताला, नगदी, कैमरा-लैपटॉप और जेवर पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 13 दिसंबर।
मैत्री कुंज रिसाली निवासी विद्युत विभाग कर्मचारी के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोला और लैपटाप, कैमरा, जेवरात लेकर नौ दो ग्यारह हो गए। आज जबलपुर से लौटने पर चोरी की जानकारी विद्युत कर्मी को लगी और उसने नेवई थाना में सूचना दी।

नेवई पुलिस ने बताया कि मैत्री कुंज निवासी बिजली विभाग कर्मी 33 वर्षीय हिमांशु गुप्ता 9 दिसंबर की शाम 5 बजे अपने निवास में ताला लगा सहपरिवार बुआ की बेटी के शादी में जबलपुर गये थे। आज सुबह जबलपुर से वापस आये तो देखा कि घर की सीढ़ी के दरवाजे का ताला टूटा है और अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा है। आलमारी का लॉकर टूटा हुआ है। सामान मिलान करने पर आलमारी में रखे 20 हजार नगद, लैपटाप, डीएसएलआर कैमरा एवं सोने चांदी के जेवरात गायब हैं। जेवरात की वास्तविक जानकारी हिमांशु की माता आशा गुप्ता के जबलपुर से आने के बाद होगी।

 हिमांशु की रिपोर्ट पर नेवई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट