दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 13 दिसंबर। पडो़सन को घर बिठा इडली खिलाने के बाद जब महिला बेडरूम में आई तो सोने का मंगलसूत्र गायब देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। कल रात थाना पहुंच उसने चोरी की रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज करवायी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पारिजात कालोनी क्वार्टर 73 तालपुरी निवासी 30 वर्षीय सुनीता शाह ने पुलिस को बताया कि कल शाम करीब 5:30 बजे पड़ोसन मेरे घर सूपा मांगने आयी। सुनीता ने नाश्ते में इडली बनायी थी तो उसने उसको बेडरूम में बैठाया और किचन में गयी। करीबन 10 मिनट के बाद किचन से वापस बेडरुम में आकर पड़ोसन को इडली सांभर टेस्ट करवाया।
पड़ोसन सूपा लेकर लौट गयी तो सुनीता ने लगभग 6.30 बजे देखा कि बेडरुम में कुछ घंटे पहले रखा सोने का मंगलसूत्र वहां नहीं था। घर में पूरा खोजबीन के बाल भी मंगलसूत्र कहीं नहीं मिला। सुनीता को संदेह है कि पड़ोसन मंगलसूत्र ले गयी है। हालांकि पुलिस अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। मंगलसूत्र की कीमत लगभग 25 हजार है। कल रात सुनीता ने भिलाई नगर थाना पहुँच चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवायी है।


