दुर्ग
निर्माण पूर्ण होते तक 13 से आवागमन पूर्णत: बंद
भिलाई नगर, 12 दिसंबर। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 में ओव्हर ब्रिज निर्माण हेतु गडर कास्टिंग एवं लॉचिंग के कार्य के लिए 13 दिसंबर से निर्माण कार्य पूर्ण होते तक के लिए पॉवर हाउस चौक एवं चंद्रा मौर्या चौक से आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा। उप पुलिस अधीक्षक गुंजित सिंह एवं निरीक्षक विजय ठाकुर के द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया।
चौक की लंबाई अधिक होने के कारण गडर कास्टिंग चौक में ही किया जाना प्रस्तावित किया गया, जिसके कारण आगामी निर्माण कार्य पूर्ण होने तक के लिए दोनों चौक को पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। आम नागरिकों की सहुलियत के लिए एवं सुचारू रूप से यातायात आवागमन के लिए दोनों चौक के दोनों दिशा में चौक से 30-30 मीटर आगे-पीछे अस्थाई कटिंग खोला गया है। खुर्सीपार एवं पावर हाउस अंडर ब्रिज से आने वाले वाहन चालक जिनको नंदनी रोड एवं रायपुर की ओर जाना है वह एचपी पेट्रोल पंप के सामने कटिंग का प्रयोग करेंगे।
नंदनी रोड एवं चंद्रा मौर्या चौक से आने वाले वाहन चालक जिनको सुपेला एवं सेक्टर की ओर जाना है वह पॉवर हाउस बस स्टैंड के सामने कटिंग एवं ओवर ब्रिज का प्रयोग करेंगे। पॉवर हाउस चौक एवं चंद्रा-मौर्या (अंडर ब्रिज) से आने वाले वाहन चालक जिनको रामनगर की ओर एवं पॉवर हाउस जाने के लिए टीवीएस शोरूम के सामने वाले अस्थाई कटिंग का प्रयोग करेंगे।
रामनगर क्षेत्र एवं सुपेला चौक से आने वाले वाहन चालक जिनको सेक्टर की ओर एवं सुपेला की ओर जाने के लिए अर्चना टॉवर के सामने वाले अस्थाई कटिंग का प्रयोग करेंगे।
यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए अस्थाई कटिंग का प्रयोग करें एवं विपरीत दिशा से वाहन चालन न करें।


