दुर्ग
गुरु घासीदास जयंती शुष्क दिवस
10-Dec-2021 6:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 10 दिसंबर। आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार 18 दिसंबर गुरु घासीदास जयंती को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। अत: इस अवसर पर दुर्ग जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें एवं लाइसेंस प्राप्त देसी मदिरा, विदेशी मदिरा, होटल बार, असैनिक विनोद गृह, व्यवसायिक क्लब एवं सैनिक कैंटीन 18 दिसंबर दिन शनिवार को पूर्णत: बंद रखें जाने हेतु आदेशित किया गया है। संबंधित वृत्त आबकारी उपनिरीक्षक अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में उपस्थित रहकर सुनिश्चित करेंगे कि उनके प्रभार क्षेत्र में सभी प्रकार की मदिरा दुकानें तय तिथि से 1 दिन पूर्व 17 दिसंबर को अपने समयावधि पश्चात बंद हो जाए और 18 दिसंबर को किसी भी प्रकार से मदिरा का विक्रय ना हो पाए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


