दुर्ग

पर्यावरण एवं प्रदूषण पर व्याख्यान
04-Dec-2021 6:30 PM
पर्यावरण एवं प्रदूषण पर व्याख्यान

दुर्ग, 4 दिसंबर। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के रसायन शास्त्र विभाग में पर्यावरण संरक्षण बोर्ड भिलाई की क्षेत्रीय अधिकारी डॉ.अनिता सावंत ने पर्यावरण एवं प्रदूषण विषय पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया।

उन्होंने विद्यार्थियों को सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लिये प्रेरित किया तथा पर्यावरण प्रदूषण के विभिन्न रूपों से अवगत कराते हुए रिसायकिलिंग की दिशा में कार्य करने को कहा, ताकि रोजगार के साथ प्रदूषण नियंत्रण में भी युवाओं का योगदान रहे। इस अवसर पर विभाग के सभी प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट