दुर्ग
30 को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक
29-Nov-2021 6:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 29 नवंबर। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 30 नवंबर को सुबह 10:30 बजे कलेक्टर सभागृह में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में डी.डब्लू.एस.एम द्वारा स्वीकृत नलजल योजनाओं की प्रारूप निविदा स्वीकृति के संबंध में चर्चा की जाएगी। इसके साथ-साथ जीवन मिशन अंतर्गत आमंत्रित निविदाओं के दर स्वीकृति एवं कार्यदेश जारी करने के संबंध में, व्यय के अनुमोदन के संबंध में आइएसए नियुक्ति हेतु आमंत्रित ईआईओ के संबंध में एवं अन्य विषयों में चर्चा की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


