दुर्ग

तीजन ने ली प्रोफेशनल कांग्रेस की सदस्यता, प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत
29-Nov-2021 4:43 PM
तीजन ने ली प्रोफेशनल कांग्रेस की सदस्यता, प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 29 नवंबर।
छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई ने कल प्रोफेशनल कांग्रेस की सदस्यता ले ली।
विदित हो कि पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी राजेश चौहान के बाद प्रोफेशनल कांग्रेस से पंडवानी कलाकार तीजन बाई का जुडऩा राजनीतिक गलियारे में जमकर चर्चा और मंथन का विषय बन गया है।

प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चन्द्राकर ने तीजन बाई को सदस्यता दिलाते हुए उनका स्वागत किया।
गौरतलब हो कि प्रोफेशनल कांग्रेस, कांग्रेस पार्टी का ही एक अंग है, जिसके प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दामाद क्षितिज चन्द्राकर हैं। सदस्यता के बाद तीजन बाई के बयान के मुताबिक उन्होंने स्प्ष्ट किया कि वे किसी राजनीतिक उद्देश्यों के तहत प्रोफेशनल कांग्रेस से नहीं जुड़ी हैं, बल्कि प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा कला के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों से प्रभावित हो कर जुड़ी हैं।
 


अन्य पोस्ट