दुर्ग
खुर्सीपार में स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 5 गिरफ्तार
27-Nov-2021 5:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 27 नवंबर। महफिल जमा हार जीत का दांव लगा रहे पांच जुआरियों को खुर्सीपार पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई है।
खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात लगभग 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि मछली मार्केट सब्जी मंडी खुर्सीपार में कुछ जुआरी स्ट्रीट लाईट के नीचे 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे की हार जीत का दांव लगा रहे हैं।
सूचना पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर वसीम अंसारी (25 वर्ष), रविन्दर सिंह (27 वर्ष), सुनील अग्रवाल (40 वर्ष), विशाल तिवारी (32 वर्ष), रंजीत गिल (32 वर्ष) सभी निवासी मछली मार्केट खुर्सीपार को पकड़ा। इनसे नगदी रकम 1800 रूपये एवं ताश पत्ती जब्त की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


