दुर्ग

गाड़ी ठीक से चलाने की बात को लेकर मारपीट
27-Nov-2021 5:26 PM
गाड़ी ठीक से चलाने की बात को लेकर मारपीट

दुर्ग, 27 नवंबर। तालाब के किनारे लहरा कर मोटरसाइकिल चलाने वालों को मना करना प्रार्थी को भारी पड़ गया। आरोपियों ने प्रार्थी के साथ मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर नेवई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी  टोकु राम ठाकुर निवासी ग्राम सोरम पाटन वन विभाग ग्राम  मर्रा  में बीट श्रमिक चौकीदार के पद पर कार्यरत है।

25 नवंबर की दोपहर को वह साइकिल पर सवार होकर ड्यूटी जा रहा था। इसी दौरान ग्राम मर्रा तालाब के पास मर्रा निवासी आरोपी राहुल राजपूत तथा एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे थे। वह लोग गाड़ी को लहराते हुए चला रहे थे। उन से बचते हुए किसी तरह प्रार्थी अपनी साइकिल को किनारे किया और उन्हें ठीक से गाड़ी चलाने के लिए कहा। इससे नाराज होकर दोनों आरोपियों ने कहा कि तुम कौन होते हो सलाह देने वाले कहकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और हाथ मुक्के से प्रार्थी की पिटाई कर दी।
 


अन्य पोस्ट