दुर्ग
पानठेलों में धूम्रपान, जुर्माना
25-Nov-2021 11:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उतई, 25 नवंबर। विकासखंड दुर्ग (निकुम) के खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र बेलचंदान के निर्देशन एवं विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक रिचा रामटेके के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ब्लॉक निकुम को तंबाकू मुक्त ज़ोन बनाने की मुहिम मे कोटपा एक्ट 2003 के तहत थाना नेवई व उतई के सहयोग से मरोदा , नेवई और उतई के क्षेत्रों में चालानी कार्रवाई की गई जिसके तहत कई पान ठेलो में धूम्रपान करने वालों पर कार्रवाई की गई एवं कई स्थानों पर धूम्रपान निषेध की चेतावनी बोर्ड नहीं पाए जाने पर समझाइश दिए जाने के साथ-साथ चलानी कार्यवाही की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


