दुर्ग
मितानिनों का सम्मान, कार्यो की सराहना
25-Nov-2021 10:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उतई, 25 नवंबर। नगर पंचायत तुमगांव में मितानिन दिवस पर मितानिनों को श्रीफल व पानी बॉटल देकर सम्मान किया और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके कार्यों एवं योगदान की सराहना की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चन्द्राकर ने कहा कि नगर मे स्वच्छता व स्वास्थ्य के दिशा मे मितानिनो का महत्वपूर्ण योगदान है इनके द्वारा नगर के लोगो को चौबीस घंटे सेवा दी जाती है। उपाध्यक्ष पप्पू पटेल ने मितानिनो को श्रीफल भेंट करते हुए कहा इस कोरोना काल मे बिना किसी भेदभाव के मितानिनों ने लोगो के घर घर जाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया ।या कहा जाए तो मितानिन स्वास्थ्य क्षेत्र मे पहली सीढ़ी है जो हमेंशा मदद के लिये तैयार रहती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


