दुर्ग

प्रदेश शतरंज के सह सचिव बने ईश्वर राजपूत, अलंकार बने आर्बिटर कमीशन के चेयरमैन
24-Nov-2021 7:03 PM
प्रदेश शतरंज के सह सचिव बने ईश्वर राजपूत, अलंकार बने आर्बिटर कमीशन के चेयरमैन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 नवंबर।
छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रदेश शतरंज संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस कार्यकारिणी में जिले के लोगों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें जिला शतरंज के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत को प्रदेश शतरंज संघ का सह सचिव एवं प्रचार-प्रसार  समिति का सदस्य बनाया गया है।

शतरंज के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक एवं बालोद जिला शतरंज संघ के सचिव  अलंकार भिवगड़े को आर्बिटर कमीशन का चेयरमेन तथा राज्य शतरंज का कार्यकारिणी सदस्य भी बनाया गया है। अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी एस धनंजय एवं राकी देवांगन को ट्रेनर कमीशन एवं आर्बिटर कमीशन का सदस्य तथा जिला शतरंज संघ  के सचिव मिथिलेश बंजारे एवं मोहन सोनी तथा सुश्री अफसा परवीन को दुर्ग संभाग का चेस इन  स्कूल कमेटी का सदस्य बनाया गया है।

तत्सम्बन्ध में ईश्वर सिंह राजपूत ने बताया कि विगत दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के सामान्य निकाय का खास अधिवेशन रायपुर के ग्रैंड इंपीरिया में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के सचिव भरत सिंह चौहान शामिल हुए। उनके अलावा प्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष डीसी लुनिया छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सचिव गुरुचरण सिंग होरा, राघवेन्द्र सिंघानिया उपस्थित थे। ऑल इंडिया चेस फेडरेशन की अनुशंसा पर अधिवेशन में निर्वाचन अधिकारी विवेक शुक्ला ने निर्वाचन की प्रक्रिया को पूर्ण करके निर्विरोध चुने गए छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की नई टीम की घोषणा की।

उक्त कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंघानिया व विनोद राठी महासचिव चुने गए । अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी किरण अग्रवाल को उपाध्यक्ष एवं प्रदीप दास को प्रदेश शतरंज संघ का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश शतरंज संघ की टीम में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद ईश्वर सिंह राजपूत, अलंकार भिवगड़े, मिथिलेश बंजारे, एस धनंजय, रॉकी देवांगन, मोहन सोनी, अफसा परवीन, राकी देवांगन  ने दुर्ग जिले एवं संभाग में शतरंज को बढ़ावा एवं प्रोत्साहन देने तथा शतरंज को लोकप्रिय खेल बनाने के लिए विद्यालयिन छात्रों को चेस इन स्कूल के तहत प्रशिक्षण देने ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने ग्रामीण अंचलों में खेल आयोजन करने  पर विशेष ध्यान देने की बात कही। दुर्ग जिला शतरंज संघ के तुलसी सोनी, दिनेश जैन, एस के भगत, मोरध्वज चंद्राकर, दिनेश नलोडे, ललित वर्मा, संजय खंडेलवाल, राजकुमार ताम्रकार, हरीश सोनी, जवाहर सिंह राजपूत, दिव्यांशु उपाध्याय ने प्रदेश शतरंज संघ के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
 


अन्य पोस्ट